जानिए कौन है राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े

राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में हुआ था जहां वह पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे.

उन्होंने 2014 में फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के कल्याण काले के खिलाफ विधायक चुनाव जीता और उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव भी जीता.

जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं.

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को कलराज मिश्र की जगह राजस्थान का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र का कार्यकाल रविवार 21 जुलाई को पूरा हो गया था। हरिभाऊ किसनराव बागड़े महाराष्ट्र के भाजपा के दिग्गज नेता हैं। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को सफलतापूवर्क निभाया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में रोजगार मंत्री के पद पर भी कार्य किया।

हरिभाऊ किसनराव बागड़े 13 वर्ष की आयु में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे। अपने काम के बदौलत वह काफी लोकप्रिय हो गए थे। उनकी लोकप्रियता को देखकर भाजपा ने उन्हें 1985 में पहली बार विधानसभा का टिकट दिया। हरिभाऊ औरंगाबाद जिले की फुलंब्री विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे हैं। हरिभाऊ को जनता और उनके साथी नाना नाम से भी पुकारते हैं।

राष्ट्रपति द्वारा कई राज्यों के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं

  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *