जमाअते इस्लामी हिन्द की महिला सुरक्षा पर आधारित मुहिम ‘नैतिकता ही स्वतंत्रता है’

जयपुर। गुरुवार को जयपुर में जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान की महिला विभाग की ओर से महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “नैतिकता ही स्वतंत्रता है” अभियान पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमाअते इस्लामी हिन्द द्वारा आगामी माह में शुरू होने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के उद्देश्यों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला विभाग की सचिव और इस मुहिम की संयोजिका रुबिना अबरार ने कहा कि “नैतिकता ही स्वतंत्रता है” अभियान का उद्देश्य महिलाओं को नैतिकता और आत्म-सम्मान के महत्व को समझाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देंगे। 

केन्द्रीय महिला विभाग की सहायक सचिव सुमय्या मरियम ने इस मुहिम के दौरान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाएं, संगोष्ठियां और विभिन्न समुदायों के साथ संवाद स्थापित किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि जमाअते इस्लामी हिन्द का यह अभियान समाज में नैतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने और महिलाओं की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मुहिम के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *