राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की राजस्थान इकाई की तरफ से कल सेमीनार एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

राजस्थान

राजस्थान विश्वविद्यालय में SFI मनाएगा भगत सिंह जयंती, सेमीनार एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन

By khan iqbal

September 26, 2019

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का कल 27 सितंबर को जन्मदिन है, ऐसे में देश के कई हिस्सों में भगत सिंह जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी मौके पर राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की राजस्थान इकाई की तरफ से कल सेमीनार एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

एसएफआई के छात्रनेता अशोक कस्वां ने बताया कि भगत सिंह की 113वीं जयंती के मौके पर एसएफआई (SFI) की तरफ से कैंपस के भगत सिंह पार्क में “हमारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली और भगत सिंह के विचार” पर सेमीनार रखी गई है।

सेमीनार में अपने विचार रखने पूर्व सिंडिकेंट सदस्य और वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. राजीव गुप्ता और बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारहठ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भगत सिंह जयंती यूनिवर्सिटी के सभी संघटक कॉलेजों में मनाई जाएगी।