राजनीति

राजस्थान में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद क्या बोले प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट!

By khan iqbal

May 24, 2019

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और सरकार में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि

“लोकसभा चुनावों के जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा को बधाई ऐवं शुभकामनाएँ देता हूँ। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता एवं कठोर परिश्रम के साथ यह चुनाव लड़ा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के कल्याण एवं प्रगति के लिए कार्य किया है, जो हम सदेव करते रहेंगे। राज्य की कांग्रेस सरकार प्रतिबद्धता के साथ अपने वादे पूरे करेगी और निस्वार्थ भाव के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करती रहेगी।‬”

गौरतलब बात है कि विधानसभा चुनाव में जंहा से सचिन पायलट ने बड़ी जीत दर्ज की थी वंहा से भी वो पार्टी को बढ़त दिलाने में नाकाम रहे हैं। टोंक विधानसभा से सचिन पायलट ने 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी लेकिन वंहा से कांग्रेस के नमोनारायण मीना एक लाख से ज्यादा वोटों से भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया से हार गए हैं।

इस हार के बाद सचिन पायलट के प्रदेशाध्यक्ष बने रहने पर भी सवाल उठ रहें हैं।