राष्ट्रीय

अपनी SPG सुरक्षा हटाए जाने पर पहली बार क्या बोले राहुल गाँधी !

By khan iqbal

November 08, 2019

आज सरकार ने गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटा दी है यह सुरक्षा गांधी परिवार के सदस्यों राहुल गांधी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को मिली हुई थी!

हालाँकि SPG सुरक्षा प्रधानमंत्रियों को ही मिलती है लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद इसे विशेष रूप से गांधी परिवार को भी दिया गया है जिन पर आतंकी हमले होने की आशंकाएं थीं!

कांग्रेस ने इसे साज़िश बताया है आज गृह मंत्रालय के बाद बाहर कांग्रेस ने गांधी परिवार से SPG सुरक्षा हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन भी किया!

क्या बोले राहुल गांधी?

अब राहुल गांधी कि इस पर प्रतिक्रिया आयी है राहुल गांधी ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा ” SPG के मेरे सभी भाइयों और बहनों को प्यार भरा धन्यवाद, जिन्होंने वर्षों मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए अथक प्रयास किया। आपके समर्पण, समर्थन और निरंतर सीखने से भरी इस यात्रा के लिए धन्यवाद। आप सब के बेहतरीन भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

क्या होती है SPG सुरक्षा?

विशेष सुरक्षा दल संघ की एक विशेष सुरक्षा बल है। भारत के प्रधानमंत्री, उनका परिवार, तथा पूर्व प्रधानमंत्रीगण, पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा, इस विशेष सुरक्षा टुकड़ी की ज़िम्मेदार होती है।

 

यह विशिष्ट बल सीधे केंद्र सरकार के मंत्रिमण्डलीय सचिवालय के अधीन है, और आसूचना ब्यूरो(आईबी) के अंतर्गत उसके एक विभाग के रूप में कार्य करती है।

भारतीय प्रधानमंत्री पर प्रति क्षण मण्डरा रहे आत्मघाती संकट के मद्देनज़र, प्रधानमंत्री की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण विषय है। एसपीजी, देश की सबसे पेशेवर एवं आधुनिकतम सुरक्षा बालों में से एक है।