राष्ट्रीय

मोब्लिंचिंग के शिकार अलीमुद्दीन की बेवा ने कहा ऊपर वाले कि अदालत में होगा इंसाफ,जमानत पर बाहर आये अपराधी की करंट लगने से हुई मौत

By khan iqbal

July 27, 2018

–नदीम खान

यूनाइटेड अगेंस्ट हेट के संस्थापक सदस्य नदीम खान अपनी फेसबुक वॉल पर लिखते हैं कि,

“10 दिन पहले जब मैं रामगढ़ में अलीमुद्दीन के परिवार के साथ था तब कुछ दिन पहले ही जयंत सिन्हा ने अलीमुद्दीन के कातिलों को माला पहना कर स्वागत किया था, अलीमुद्दीन की बीवी मरियम ने कहा नदीम भाई अब हिम्मत नही रही आगे लड़ने की जब देश का मंत्री उनके साथ है तो हमे कैसे न्याय मिलेगा ,इस अदालत के बाद असली अदालत में हमे इंसाफ मिलेगा. बरहाल हम लोगो ने उनकी ज़मानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने के लिए इनको तैयार किया गया ,और आज खबर ये मिली कि अलीमुद्दीन का एक क़ातिल जो ज़मानत पे बाहर आया था वो करंट लगने से मर गया।”