राष्ट्रीय

सम्भावनाओ से परिपूर्ण मनोहर पर्रिकर का असमय चले जाना!

By khan iqbal

March 17, 2019

पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान में गोआ के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का आज निधन हो गया। पर्रिकर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और समर्थकों में शोक की लहर है। लोग सोशल मीडिया पर शोक संदेश लिख रहें हैं।

बीबीसी के राजस्थान संवाददाता नारायण बारेठ लिखते हैं कि “सम्भावनाओ से परिपूर्ण मनोहर पार्रिकर का असमय चले जाना बहुत ही दुखद है।बीमारी से बहुत मजबूती से लड़े भी ,मगर नियति को कुछ और मंजूर था।एक छोटे से राज्य से राष्ट्रिय फलक पर स्थान बनाकर जल्दी चले गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

एनडीटीवी के पत्रकार रविश कुमार ने लिखा कि

“गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े राजनीतिक कार्यकर्ताओं को संबंल दे। हमारी तरफ से श्रद्धांजलि।”

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लिखा है कि

“गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को आघात सहने को शक्ति प्रदान करे।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा है कि

“गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन की जानकारी बेहद दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें इस अत्यंत कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।”