जनमानस विशेष

छबड़ा में खेल मैदान पर हेडपंप स्थापना से हुआ पेयजल समस्या का समाधान

By Raheem Khan

June 13, 2025

छबड़ा, बारां। स्थानीय हाई स्कूल खेल मैदान में पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। पूर्व पार्षद संजय नामदेव के विशेष प्रयासों और विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के सहयोग से मैदान में हेडपंप लगवाया गया है। यह कदम छबड़ा के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और सुबह-शाम भ्रमण करने वाले नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, विशेषकर इस भीषण गर्मी में।

संजय नामदेव ने हमेशा नगर की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी को इनके समाधान के लिए निरंतर अवगत कराया है। उनकी जनहित की नीति और स्वच्छ छवि उन्हें एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में स्थापित करती है। इस कार्य ने न केवल उनकी सेवा भावना को दर्शाया, बल्कि विधायक सिंघवी के जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये को भी उजागर किया।

पूर्व पार्षद सुनील तेजस्वी ने छबड़ा नगरवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की ओर से विधायक प्रताप सिंह सिंघवी और संजय नामदेव का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हेडपंप की स्थापना से खेल मैदान में आने वाले सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, जो एक सराहनीय पहल है।