राष्ट्रीय

योग व्यक्ति-परिवार-समाज-देश-विश्व और सम्पूर्ण मानवता को जोड़ता है-मोदी

By khan iqbal

June 21, 2018

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि योग सबको जोड़ने का काम करता है।आज विश्व मे जंहा जंहा सूर्य की किरण पहुंच रही है लोग योग से सूर्य का स्वागत कर रहे हैं।

ट्वीट-1

“हम सभी के लिए गौरव की बात है कि आज जहां-जहां उगते सूर्य के साथ सूरज की किरण पहुंच रही है, प्रकाश का विस्तार हो रहा है, वहाँ – वहाँ लोग योग से सूर्य का स्वागत कर रहे हैं। देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से लेकर शिकागो तक, जकार्ता से लेकर जोहानिसबर्ग तक, योग ही योग है: PM”

ट्वीट-2 “योग व्यक्ति-परिवार-समाज-देश-विश्व और सम्पूर्ण मानवता को जोड़ता है। योग आज दुनिया की सबसे Powerful Unifying Forces में से एक बन गया है: PM”