जनमानस विशेष

जानिए राजस्थान में कौन कौन बन सकता है मंत्री!

By khan iqbal

December 15, 2018

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। पार्टी आलाकमान और विधायक दल ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री चुन लिया है। अब जीतकर आए विधायकों में से चुनिंदा विधायकों को मंत्री बनाना भी कांग्रेस के लिए एक मुश्किल घड़ी है। गहलोत और पायलट दोनो ही अपने अपने खेमे के विधायकों को ज्यादा से ज्यादा मंत्री बनाना चाहते हैं। पार्टी आलाकमान ने कहा है कि दोनों को बराबर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

ये बन सकते है मंत्री

जयपुर से महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास और अमीन कागजी को मंत्री बनाया जा सकता है।

पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद, कामां विधायक जाहिदा खान, शिव विधायक अमीन खां को भी मन्त्री मण्डल में शामिल करने की चर्चा है।

बङे चेहरों में नाथद्वारा विधायक सीपी जोशी, बीकानेर से बीडी कल्ला, कोटा से शांति धारीवाल,शेखावाटी से भंवरलाल शर्मा को मन्त्री मण्डल में शामिल करने की चर्चा !!

झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला, राज कुमार शर्मा, परसराम मोरदिया, राजेन्द्र पारीक को भी मन्त्री मण्डल में शामिल किया जा सकता है!!

कोटा सम्भाग से सम्भावित तीन मन्त्री सांगोद विधायक भरत सिंह, अंता विधायक प्रमोद जैन भाया और पीपल्दा विधायक राम नारायण मीणा हो सकते हैं!!

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दौसा के सांसद हरीश मीणा जो कि टोंक जिले की उनियारा सीट से विधायक बने हैं उन्हें भी मंत्री बनाया जा सकता है।