राष्ट्रीय

आज भारतीय इतिहास का सबसे बदतरीन दिन है

By khan iqbal

June 03, 2018

–Majid Majaz

इतिहास में आज का दिन-

सियासत के दलालों ने आज ही के दिन इकहत्तर साल पहले इस सरज़मीन पर लकीरें खींच कर दो टुकड़ों में बाँट दिया था, आज ही के दिन बँटवारे की रूपरेखा तैयार की गई थी। आज भारतीय इतिहास का सबसे बदतरीन दिन है। आज ही के दिन हमारी बर्बादी का ख़ाका तैयार किया गया था। 3 जून को माउंटबैटन ने भारत के विभाजन के साथ सत्ता हस्तांतरण की योजना प्रस्तुत की थी, इसे “माउंटबैटन योजना” के साथ ही “3 जून योजना” के नाम से भी जाना जाता है।

एक पूरी क़ौम को बँटवारे की भूगोल ने मार दिया जिससे वो आजतक नहीं उभर पाई।